France के लिए रवाना हुए PM Modi, कहा- यात्रा से हमारी सामरिक साझेदारी को नयी गति मिलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी फ्रांस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फ्रांस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। फ्रांस रवाना होने से पहले अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा इस मायने में खास है कि वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैस्टिल दिवस समारोह में भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है और भारतीय वायु सेना के विमान भी इसमें शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: नक्शे पर नहीं होता फ्रांस, अगर भारत ने नहीं भेजी होती सेना, 107 साल बाद दोहराया जाएगा इतिहास, पूरा यूरोप करेगा सलाम, जानिए पूरी शौर्य गाथा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस और यूएई की यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री पेरिस जायेंगे जहां वे बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे तथा एक निजी रात्रि भोज भी देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस के प्रधानमंत्री तथा वहां की सीनेट एवं नेशनल एसेम्बली के अध्यक्षों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। वह फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय एवं फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा फ्रांस के गणमान्य लोगों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी करने के बाद 15 जुलाई को अबू धाबी जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद Glacial Lakes का वैज्ञानिक आकलन जरूरी, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता

Sugar Mill Prices में 20% की भारी गिरावट, Retail Market में आम आदमी के लिए जल्द सस्ती होगी चीनी

Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाख

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी