PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान ने उड़ाए लड़ाकू विमान!

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को गुस्से में ला दिया है। इस हमले के तार पुलवामा और फरीदाबाद समेत कई जगह से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। और इस मामले में सलमान, तारिक, आमिर उमर समेत कईयों को पकड़ा भी गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एनआईए, एनएसजी और दिल्ली पुलिस की टीम हाई लेवल जांच में जुट गई है। तो वहीं फरीदाबाद में भी बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। यह वही फरीदाबाद है जहां से दिल्ली धमाके से कुछ घंटे पहले ही एक डॉक्टर और संदिग्ध आतंकी के घर से 2500 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर कनाडा दौरे पर पहुंचे, G7 समिट में होंगे शामिल

दरअसल हमले के बाद पूरी रात पाकिस्तान में मीटिंगों का दौर चलता रहा। पीएम शहबाज शरीफ भी एनएसए और डीजीआईएसआई के साथ देर रात तक बैठकें करते रहे। अब हमले की घबराहट में पीएम शबाज ने राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। यही नहीं बल्कि पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक की है। पूरा पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। यानी कि ब्लास्ट के बाद जिस तरह की चर्चा पूरे भारत में है अब पाकिस्तान को भी वही भय सता रहा है।

इसे भी पढ़ें: US-India Trade Deal | भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा अमेरिका? ट्रंप ने दिए भारत के खिलाफ टैरिफ घटाने के संकेत

अमेरिकी दूतावास ने भारत में मौजूद अपने लोगों से लाल किले के आसपास और अन्य भीड़भाड़ वाले पर्यटक स्थलों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है। इसी के साथ ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने भी चेतावनी जारी करते हुए अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किमी के अंदर आने वाले इलाकों में यात्रा ना करने की सलाह दी है। ब्रिटिश सरकार ने अपने लोगों को जम्मू कश्मीर और मणिपुर राज्य में ना जाने की एडवाइज़री जारी की है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में