PM मोदी ने वीडियो के जरिये कराई अपनी जर्मनी यात्रा की पूरी सैर, आज ट्रूडो संग करेंगे चर्चा

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2022

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की दो दिवसीय दौरे पर हैं।  भारत के अलावा जी7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को वैश्विक लोकतंत्रों को अपने भागीदारों के रूप में मान्यता देने के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज जी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने जैसे ही म्यूनिख एयरपोर्ट पर कदम रखा वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनका यहां स्वागत करने के लिए बवेरियन बैंड था। प्रधानमंत्री ने कल के मुख्य आकर्षण का एक वीडियो भी साझा किया।

इसे भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के जरिये गहरा मानवीय संदेश देते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ एक सार्थक बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, जलवायु कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने 2019 में स्थापित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति की समीक्षा की।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन

नेपाल: बाढ़ प्रभावित त्रिशूली-3ए सुरंग में फंसे 42 कर्मचारियों को निकालने के लिए सेना का अभियान तेज

दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान