आग देश में नहीं उनके दिलों में लगी है.... Madhya Pradesh के होशंगाबाद में PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित, Congress पर किया जबरदस्त वार

By एकता | Apr 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'एक बार फिर मोदी सरकार' का नारा दोहराते हुए कहा, 'अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है - फिर एक बार मोदी सरकार।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक है। हमने बाबा साहेब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आप मोबाइल फोन से जो डिजिटल पेमेंट करते हैं, उस डिजिटल पेमेंट योजना का नाम BHIM UPI है, ये नाम हमने बाबा साहेब के नाम पर ही रखा है।'

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 । संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों को सशक्त करने पर केंद्रित, BJP Manifesto जारी होने पर PM Modi ने क्या कहा?

होशंगाबाद की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में आपातकाल या इमरजेंसी लगाई थी। कांग्रेस ने देश भर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी पत्तों के महल की तरह गिरा दिया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और जो मन किया वो लिखवाया और खुद का ही महिमामंडन करवाया। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था, फलफूल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना वैसे ही कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा। कांग्रेस वालों को पता नहीं है। ये बाबासाहेब का जो संविधान है, उसके कारण तो मोदी यहां पहुंचा है।'

इसे भी पढ़ें: यमराज की झूठ पकड़ने वाली मशीन की घंटी सुबह से बज रही है क्योंकि.... BJP के संकल्प पत्र पर Congress ने साधा निशाना, PM Modi से की माफी की मांग

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस की मानें तो तब लोकतंत्र ठीक चल रहा था, फल-फूल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया। अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है।'

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश