'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- चीतों के लौटने से देश में खुशी, नामकरण को लेकर लोगों से मांगे सुझाव

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प 'वोकल फॉर लोकल' का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज़ करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें। हमने देखा है त्योहारों पर पैकिंग और पैकेजिंग के लिए पॉलीथिन बैग्स का भी इस्तेमाल होता रहा है। स्वच्छता के पर्वों पर पॉलीथिन नुकसानकारक कचरा, ये भी हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: अजातशत्रु दीनदयाल जी के सपनों का भारत बना रहे हैं नरेन्द्र मोदी

भारत में वर्षों से एक बड़ी दिक्कत ये थी कि साइन लैंग्वेज के लिए कोई स्पष्ट हाव-भाव तय नहीं थे। 2015 में इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हुई थी। ये संस्थान अब तक 10,000 शब्दों और भाव की डिक्शनरी तैयार कर चुका है। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। आपने भी देखा होगा कि लोग आगे आकर किसी ना किसी टीबी से पीड़ित मरीज को गोद ले रहे हैं। ही पोषण से, सही समय पर मिली दवाइयों से, टीबी का इलाज संभव है। झे विश्वास है कि जनभागीदारी की इस शक्ति से वर्ष 2025 तक भारत जरूर टीबी मुक्त हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार