पीएम मोदी का मंत्र- लोकल कन्टेनमेंट जोन, टेस्टिंग और लोगों तक सही जानकारी पहुंचा कर कोरोना को देंगे मात

By रेनू तिवारी | May 18, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य, जिला अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कोविड से पीड़ित होने के बावजूद आपमें से कई लोग काम करते रहे। आपने अपने कर्तव्य को सबसे अधिक प्राथमिकता दी। मोदी ने जिला अधिकारियों से कहा कोविड से लड़ाई में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपको लगता है कि नीति में सुधार की जरूरत है तो निस्संकोच अपनी राय साझा करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय स्तर पर निषिद्ध क्षेत्र बनाने, अधिकाधिक जांच करने तथा जनता तक सही एवं पूर्ण जानकारी पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी कहा कोविड-19 की दूसरी लहर में हमें ग्रामीण, दूर दराज के क्षेत्रों की ओर बहुत ध्यान देना होगा। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुईं मुक्त, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी  

COVID19 स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जिला और राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत की और आगे कहा आप सभी कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक तरह से आप इस लड़ाई के फील्ड कमांडर हैं। 

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा