योगी के मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मैराथन बैठक, मिशन 2024 के लिए दिया अहम संदेश

By अंकित सिंह | May 17, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात लखनऊ में है। अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ और उनके 52 मंत्रियों से मुलाकात की। मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की चर्चा काफी लंबी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री यानी कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मंत्रियों को क्या संदेश दिया, इसको लेकर अब तक आधिकारिक बयान तो नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि 2024 की तैयारी के लिहाज से यह बैठक काफी अहम रही है। बैठक करीब 4 घंटे तक चली जिसमें उन्होंने मंत्रियों को चाल तथा चरित्र को ठीक रखने का सबक दिया है। 

इसे भी पढ़ें: मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-नेपाल की मजबूत होती मित्रता संपूर्ण मानवता के हित में: मोदी

नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने क्षेत्र में गुजारने की हिदायत समेत कई गुर दिए। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुम्बिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे। मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विस्तार से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्रों में गुजारें और विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही सत्ता के रास्ते खुलते हैं, सभी मंत्री जनता की सेवा के प्रति और भी ज्यादा समर्पण दिखाएं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित