देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की बैठक, वैक्सीनेशन और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टर पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

नयी दिल्ली। कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के चलते तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मद्देनजर देश में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जिलों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने और किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कोराना वायरस के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए जांच और टीकों के अलावा ‘जीनोम सिक्वेंसिंग’ सहित अन्य संबंधित मामलों के शोध की आवश्यकता पर बल दिया। कोविड पर नियंत्रण के लिए मास्क के इस्तेमाल और उचित दूरी के पालन की जरूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने हल्के व बगैर लक्षण वाले संक्रमण के मामलों में घरों में पृथकवास की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से हुई इस बैठक में कोविड मामलों के प्रबंधन के साथ, गैर कोविड स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने का भी आह्वान किया और कहा कि राज्यवार परिदृश्यों और उनके द्वारा किए जा रहे सर्वोत्तम प्रयासों तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई जानी चाहिए। पीएमओ के मुताबिक उन्होंने कहा कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार केंद्रित जन आंदोलन की निरंतरता महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा