शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने लिया मां हीराबेन का आशीर्वाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबेन से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वह गांधीनगर के समीप रायसान गांव में वृंदावन बंगला में अपने छोटे बेटे और प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई के अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी यहां पहुंचे और उन्होंने शाम को खानपुर के जे पी चौक इलाके में एक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मोदी अपनी मां के पास करीब 20 मिनट तक रूके और उन्होंने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उनका रात में राजभवन में ठहरने का कार्यक्रम है। वह सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया