जी-20 में बैठकों का दौर जारी, इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से मिले PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका (जापान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बैठक की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने, व्यापार तथा निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। यह दो दिवसीय सम्मेलन 29 जून को समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: ओसाका में बोले PM मोदी, आतंकवाद मानवता के लिए है सबसे बड़ा खतरा

इसके तुरंत बाद ही मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात की।कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘करीबी एवं बहुमुखी कूटनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने द्विपक्षीय संबंधों, जलवायु परिवर्तन, व्यापार, निवेश, कृषि और जैव-ईंधन में विशेष सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा की।’’ प्रधानमंत्री आज तुर्की और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता