By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019
बिआरित्ज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ यहां व्यापक बातचीत की और दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले में सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बातचीत की। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के इस शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी ने सॉल से मुलाकात की और ‘‘अफ्रीका के अहम सहयोगी के साथ संबंध मजबूत करने’’ पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ जी-7 बिआरित्ज शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।’’ ट्वीट में उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘विकास साझेदारी और आतंकवाद के खिलाफ तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों’’ पर चर्चा की।