कांग्रेस के युवराज आए थे और मेरी उड़ान को नहीं मिली मंजूरी, पंजाब में PM मोदी ने किया 8 साल पुराने मामले का जिक्र

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2022

पांच जनवरी को सुरक्षा में चूक होने के बाद बिना चुनावी सभा किए लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पंजाब के जालंधर में पहली रैली की। लेकिन पीएम मोदी की रैली से जुड़ा एक नया विवाज खड़ा हो गया। पीएम के राज्य के दौरे की वजह से लागू किए गए 'नो फ्लाई जोन' की वजह से सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। इस घटना के बाद सीएम चन्नी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो राज्य के मुख्यमंत्री हैं कोई आतंकवादी नहीं। उन्हें बेवजह परेशान किया गया।

इसे भी पढ़ें: चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी को बेचनी पड़ी हैं प्रॉपर्टी, बोले- क्या पठानकोट का बदला लिया गया मुझसे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि मोदी की यात्रा के मद्देनजर ‘‘नो-फ्लाई जोन’’ घोषित किए जाने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को होशियारपुर और जालंधर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। चन्नी को होशियारपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में शामिल होने का कार्यक्रम था। चन्नी को सड़क मार्ग से ही प्रचार के लिए जाना पड़ा। चन्नी ने कहा कि हेलीकॉप्टर न उड़ने की वजह से वे राहुल गांधी की होशियारपुर की रैली में शामिल नहीं हो सके। उन्हें 4 घंटे इंतजार करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस