Women's Reservation Bill पर संग्राम, आज रात 8:30 बजे PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, क्या होगा बड़ा ऐलान?

By अंकित सिंह | Apr 18, 2026

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह घटनाक्रम विपक्ष की एकजुटता के बाद लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के असफल होने के एक दिन बाद सामने आया है। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि उन्होंने 'बड़ी गलती' की है और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने वाले इस विधेयक को गिराने के लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया। सदन में ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, पर हुए मत विभाजन के दौरान इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। लोकसभा में किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। 

इसे भी पढ़ें: Putin से पहले भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति, Zelensky के करीबी ने दिल्ली में Jaishankar और Doval से की मुलाकात

सरकार ने इस विधेयक के साथ ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ को भी सदन में चर्चा और पारित कराने के लिए रखा था, लेकिन उन्हें भी आगे नहीं बढ़ाया जा सका। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद अब इससे संबंधित दोनों विधेयकों ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ को आगे नहीं बढ़ा सकते।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!