वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, उनके अनुभव को किया साझा

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर थे। उन्होंने जौनपुर और चंदौली में चुनावी सभा को संबोधित किया। इन सबके बीच शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात में छात्रों ने उनसे अपने अनुभव को साझा किए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 6200 से ज्यादा छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों की वतन वापसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने कई प्लान भी तैयार किए हैं। केंद्र सरकार के चार मंत्री भी यूक्रेन के पड़ोसी राज्यों में है जहां वे भारतीय छात्रों की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बार-बार कहा है कि हम सभी भारतीयों को वहां से निकालने के लिए प्रतिबंध है। इससे पहले विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना, भारतीय विमानन कंपनियों की कुल 19 उड़ानें 3,726 भारतीयों को स्वदेश लाएंगी। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda