By निधि अविनाश | Mar 13, 2022
11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स ने पहले ही दिन 3.55 करोड़ की अच्छी ओपनिंग की जिससे यह पता चलता है कि, यह फिल्म कितनी शानदार होगी। इस फिल्म को लोगों द्वारा बहुत अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की एक्टर से लेकर फिल्म क्रिटीक भी कई तारीफ कर रहे है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी को भी यह फिल्म काफी पसंद आई है। उन्होंने फिल्मी की टीम से मुलाकात कर सबको बधाई दी। द कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने पीएम मोदी के साथ टीम की तस्वीरें शेयर की हैं।