भारत का वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबला देखेंगे PM Modi! 19 नवंबर को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं

By Kusum | Nov 16, 2023

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं अब वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर सकते हैं। 

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला देखने के लिए पहुंचेंगे। इस बीच वर्ल्ड कप का समापन समारोह भी आयोजित किया जाना है। हालांकि, समारोह को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। 

वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिस पर पीएम मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी थी। वहीं विराट कोहली को उनके 50वें वनडे शतक पर भी बधाई दी थी।  

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा