PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में होंगे यह चार प्रस्तावक, जानें इनके बारे में

By रितिका कमठान | May 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 14 मई को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने वाले चार प्रस्तावकों के नाम भी सामने आ गए हैं। यह चार प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर हैं। 

बता दे कि पंडित गणेश्वर शास्त्री वही पंडित है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त निकाला था। पंडित गणेश्वर शास्त्री काशी से ही ताल्लुक रखते हैं। 

उनके अलावा बैजनाथ पटेल भी प्रस्तावक हैं जो ओबीसी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बैजनाथ सिंह पटेल संघ की पुरानी व समर्पित कार्यकर्ता है। उनके अलावा लालचंद कुशवाहा ओबीसी समाज से हैं और पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। वही संजय सोनकर भी कर पार्टी कार्यकर्ता होने के अलावा दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं।

 

मां गंगा ने लिया गोद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले सोमवार को गंगा नदी के प्रति अपने विशेष लगाव को प्रकट करते हुए कहा, आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। मोदी ने सोमवार को काशी में लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया था।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Petrol में 31.2% तक मिला Ethanol, सरकार ने तेल कंपनियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah