PM Modi Oath : शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे एचडी देवगौड़ा, जानें क्या है वजह?

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे। जेडीएस नेता ने कहा कि मेरा कमजोर स्वास्थ्य मुझे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन मैं टीवी पर समारोह देखूंगा। कांग्रेस चाहे कुछ भी कहे, भारतीय लोकतंत्र मजबूत है।  देवेगौड़ा के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मैं आज शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनना बहुत पसंद करता, लेकिन मेरा स्वास्थ्य मुझे दिल्ली जाने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि हालांकि, मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आपके दयालु निमंत्रण के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को अपनी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का पूर्ण समर्थन दोहराता हूं।

इसे भी पढ़ें: 'पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की कोई नैतिक वैधता नहीं', TMC सांसद Sagarika Ghose ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया

चुनावों में दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता को सिद्ध करता है। इससे सिद्ध हो गया है कि आप सच्चे लोकतंत्रवादी हैं। नतीजे हमारी संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बदनाम करने के कांग्रेस पार्टी के कुत्सित अभियान को भी उजागर करते हैं। भारत के लोग उनके अहंकार और नकारात्मकता को बड़ा सबक सिखाएंगे। देवेगौड़ा ने कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में वे नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने और उन्हें 'सबका साथ सबका विकास' के एजेंडे को पूरा करने में मदद करने के लिए उत्सुक हैं, जैसा कि बयान में बताया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत