CAA के खिलाफ प्रदर्शनों पर PM मोदी ने कहा- हिंसा करने वालों को सोचने की जरूरत

By अंकित सिंह | Dec 25, 2019

सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से शांति की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा करने वाले लोगों को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों को सुनकर हिंसा पर उतारू हो जाना गलत बात है। प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या सीएए को लेकर हिंसा करना सही था? लोगों को खुद से यह सवाल पूछना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: CAA विरोधी प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद करे योगी सरकार: मायावती

PM मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर के मुद्दों का शांति से हल किया गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से शरणार्थियों को नागरिकता देने का रास्ता साफ हो गया है। 130 करोड़ भारतीयों ने आत्मविश्वास के साथ ऐसी चुनौतियों का हल खोजा है। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में,समग्रता में नहीं सोचें।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित