UP Anganwadi Recruitment 2026: बिना Exam सीधी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं Merit से पाएं सरकारी नौकरी

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 16, 2026

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 राज्य के अलग-अलग जनपदों में निकाली गई है। बता दें कि, यह भर्ती आंगनवाड़ी केंद्रों पर खाली पदों पर भरने के लिए की जा रही है, जो भी महिला अभ्यर्थी नौकरी की तलाश में हैं, वे ऑनलाइन जरिए आवेदन कर सकती हैं।

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए अभ्यर्थी को सामान्य 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। लेकिन यह योग्यता जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जा सकती हैं। जिस पद के लिए भर्ती की जा रही है, उस पद हेतु आवेदन करने वाली अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के दौरान स्थानीय निवासियों को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती के लिए कम से कम न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए करीब 35 से 40 साल तक हो सकती है, जो जिले के विज्ञापन के अनुसार ही तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,और OBC व अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर चयन मुख्य रुप से शैक्षिक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है। कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। वहीं, दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा सकता है, जहां प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

- इसके बाद होम पेज पर दिए गए New Anganwadi Recruitment Registration लिंक पर क्लिक करें।

- अब इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।

- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

प्रमुख खबरें

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, इक बगल और आरंभ है प्रचंड गाकर बढ़ाया हौसला