कारगिल विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी, जवानों की वीरता हर दिन प्रेरित करती रहेगी

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2021

लद्दाख। करगिल दिवस पर पीएम मोदी ने पिछले साल की मन की बात के अंश को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा कि कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जवानों के बलिदानों को हम याद करते हैं। हमें उनकी कीमत याद है। पीएम ने कहा कि आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल की 'मन की बात' का एक अंश साझा किया। 

इसे भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट नोंग्रुम, बंकरों में छिपे पाकिस्तानी के छह सैनिकों को किया था गोलियों से छल्ली!

समापन समारोह सैन्य धुन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नल मुसावी ने बताया कि कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शेरशाह’ का ट्रेलर भी जारी किया गया जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। इस मौके पर ‘मा तेरी कसम गाना’ भी रिलीज किया गया जिसकी परिकल्पना उत्तरी कमान ने की है। गौरतलब है कि कैप्टन बत्रा ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान से लड़ते हुए मात्र 24 साल की उम्र में शहादत दी थी और उन्हें मरणोपरांत युद्धकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर