PM Modi in Karnataka: कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रदेश को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के उत्तरी जिलों यादगिरि और कलबुरगी का दौरा किया और 10,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस महीने प्रधानमंत्री की कर्नाटक की यह दूसरी ऐसी यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगिरि में कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मोदी ने यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा