तीन तलाक बिल पर बोले PM मोदी, मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

नयी दिल्ली। तीन तलाक निषेध संबंधी विधेयक को महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इससे करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक और तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है।

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक बिल का विपक्ष ने किया विरोध, कहा- यह मुस्लिम परिवारों को तोड़ने वाला कदम

अमित शाह ने संसद में तीन तलाक विधेयक पारित होने की प्रशंसा की

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में तीन तलाक विधेयक पारित होने की प्रशंसा की और कहा कि विधेयक से मुस्लिम महिलाओं को ‘‘पुरानी कुप्रथा से मुक्ति मिलेगी।’’ उन्होंने राज्यसभा में विधेयक पारित होने को भारत के लोकतंत्र के लिए महान दिन करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और तीन तलाक पर कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं जो मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से आजादी दिलाएगी। इस ऐतिहासिक विधेयक का समर्थन करने के लिए मैं सभी दलों को धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार