कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस विधायक ने स्कूल बंद होने पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षा एक मजाक बन गई

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

पीएम मोदी आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर जाने वाले हैं। बैंगलुरु और मैसूर में 57000 से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा किया जाएगा। मैसूर में पीएम मोदी योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। लेकिन पीएम मोदी के कर्नाटक पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक अंजलि ने पीएम मोदी के दौरे के वक्त स्कूल के बंद होने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक का कहना है कि पीएम मोदी के दौरे से दौरान स्कीलों को बंद रखा गया है जो कि ठीक नहां है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील, योग दिवस को सफल बनाएं और योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भी हिस्सा लेंगे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को योग दिवस के साथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देशभर में 75 महत्वपूर्ण स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मोदी मैसूर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा