UCC पर पीएम मोदी की दो टूक, विपक्ष सियासी फायदे के लिए कर रहा इस्तेमाल, मुसलमानों के पास जाकर बीजेपी करेगी भ्रम दूर

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल में चुनावी राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर तीन तलाक इस्लाम का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत था, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में तीन तलाक क्यों नहीं है। भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा उन लोगों की पार्टी नहीं है जो वातानुकूलित कमरों में बैठते हैं और फरमान जारी करते हैं। भाजपा के लोग जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी से पहले देश आता है। 

इसे भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM Modi, हम AC कमरों में बैठ कर पार्टी नहीं चलाते हैं, जनता के बीच खुद को खपाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग केवल पार्टी के लिए, पार्टी के फायदे के लिए जीते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि कट मनी से उन्हें हिस्सा मिलता है। उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती क्योंकि उन्होंने तुष्टिकरण का रास्ता चुन लिया है। इनकी राजनीति तब तक फलती-फूलती है जब तक गरीब गरीब रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि 'तुष्टीकरण का रास्ता कुछ समय के लिए काम करता है लेकिन फिर इससे समाज में विभाजन पैदा होता है। 

प्रमुख खबरें

Punjab में AAP सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार Drug Addicts को सज़ा नहीं, मिला नई ज़िंदगी का मौका

एक और थप्पड़... Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

अवैध इमारतों पर SC का चाबुक, MCD अफसरों से पूछा- सिर्फ Builder क्यों, अपने अधिकारियों पर क्या एक्शन?

Uttarakhand CM Pushkar Dhami ने कैसे बदली देवभूमि की तस्वीर, कानून से इंफ्रा तक बड़ा बदलाव