PM Modi का आदेश, बाढ़ प्रभावित तेलंगाना और आंध्र का दौरा करेंगे शिवराज, बोले- केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है

By अंकित सिंह | Sep 05, 2024

दक्षिण के दो राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। केंद्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौजूदा बाढ़ की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उसने विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है जो राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके पर ही आकलन करेगी और तत्काल राहत के लिए सिफारिशें करेगी। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों की राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें ये आदेश दिया गया है। 

भाजपा नेता ने लिखा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की टीम मेरे साथ रहेगी। हमारे अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर फसल क्षति आकलन के लिए बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता के साथ पूरी तरह खड़ी है और संकट से बाहर निकालने में उनकी हर संभव मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार! पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, ग्राउंड जीरो पर सीएम चंद्रबाबू नायडू

वहीं, अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि आंध्र प्रदेश में जारी बाढ़ के हालात पर मोदी सरकार करीब से नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने आज अतिरिक्त सचिव (आपदा प्रबंधन), गृह मंत्रालय के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम का गठन किया। टीम बाढ़ प्रबंधन, जलाशय प्रबंधन, बांध सुरक्षा के मुद्दों आदि का मौके पर आकलन करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और तत्काल राहत के लिए सिफारिशें करेगी।

प्रमुख खबरें

आते ही एक्शन में Balen Shah सरकार, पूर्व PM KP Sharma Oli Gen Z केस में अरेस्ट

दुनिया देखेगी UP का दम! PM Modi आज करेंगे ₹11,200 करोड़ के Noida International Airport का उद्घाटन

यूएस शांति प्लान को ईरान द्वारा ठुकराए जाने के अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक निहितार्थ क्या हैं?

Middle East में Donald Trump का बड़ा प्लान, Iran के बाद अब Saudi-Israel दोस्ती पर नज़र