PM मोदी ने थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा, कहा- हमारे प्रयास सकारात्मक बदलाव लाएंगे

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इससे पहले, थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने उनका स्वागत किया। शिखर सम्मेलन के 6वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा, "हमारे प्रयास लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँ।" नेताओं ने म्यांमार और थाईलैंड में 28 मार्च को आए भूकंप के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा। प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को आए भूकंप के बाद हुई जान-माल की हानि पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की। 

इसे भी पढ़ें: संसद ने वक्फ संशोधन विधेयक को दी मंजूरी, सरकार ने कहा- एक भी मुस्लिम का नहीं होगा नुकसान

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से पहले, थाई पीएम ने बिम्सटेक समूह के नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें पीएम मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस एक साथ बैठे थे। यूनुस के कार्यालय ने चाओ फ्राया नदी के तट पर होटल शांगरी-ला में मोदी के बगल में बैठे बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार की तस्वीरें साझा कीं।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा