लता मंगेशकर ने इंदिरा गांधी को 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2017

नयी दिल्ली। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी को उनकी 33 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबंधों को याद किया। लता ने ट्वीट किया है, ‘‘भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की आज पुण्यतिथि है।

मेरी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’उन्होंने लिखा है, ‘‘इंदिराजी के साथ मेरे बहुत अच्छे सम्बंध थे, उन्हें संगीत में बहुत रुचि थी। मैंने सुना है कि वो अच्छा गाती भी थीं।’’ लता ने अपनी आवाज में पिरोया, रविन्द्र संगीत के एक गीत का लिंक साझा करते हुए लिखा है, ‘‘इंदिरा जी की पढ़ाई शांति निकेतन में भी हुई थी। रविंद्र संगीत में से यह एक गीत आप सब के लिए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई