By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्शों ने हर पीढ़ी के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने देश भर के युवाओं से तिरुवल्लुवर द्वारा रचित ‘‘कुरल’’ पढ़ने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तिरुवल्लुवर दिवस पर मैं संत तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं। उनके विचार और कार्य दर्शाते हैं कि उन्हें कितना ज्ञान था।