प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत को बुधवार को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये परिणाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों में लोगों के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। उन्होंने कहा, यह जीत राज्य में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें