प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली महिला पहलवान टीम की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार टीम खिताब जीतने की प्रशंसा करते हुए इसे बड़ी जीत करार दिया। मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘भारतीय महिला पहलवानों की शानदार जीत। हमारी टीम ने तीन स्वर्ण सहित सात पदकों के साथ अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अंडर- 20 विश्व चैम्पियनशिप 2023 में महिला कुश्ती टीम खिताब जीता। ’’ प्रधानमंत्री ने कहा अंतिम पंघाल का प्रदर्शन यादगार था क्योंकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा और दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। मोदी ने कहा, ‘‘यह शानदार जीत हमारी उभरती हुई पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। ’’

प्रमुख खबरें

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत