झारखंड में PM Modi ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा, बोले, रोटी-बेटी-माटी को बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिखा

By अंकित सिंह | Nov 13, 2024

झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि संथाल में आदिवासी आबादी आधी हो गई है और झारखंड के लोगों से अपने आदिवासी परिवारों की रक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी गया हूं, सबसे बड़ी चिंता घुसपैठ को लेकर रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, संथाल में आदिवासियों की आबादी आधी रह गई है। हमें अपने आदिवासी परिवारों और हर झारखंडी को इससे बचाना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि शक्ति की इस धरती से मैं झारखंड की माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हमारी सरकार जब भी कोई बड़ी नीति बनाती है, बड़े फैसले लेती है, तो झारखंड की माताओं-बहनों-बेटियों के भी बहुत से आशीर्वाद मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से यहां की बहनें मुझे बताती हैं कि मोदी जी आप हमारे लिए जो योजनाएं लाते हैं, यहां JMM, कांग्रेस और RJD वाले उनको लूट लेते हैं। मैंने झारखंड की लाखों बहनों के नाम पर पक्के घर के लिए पैसा दिया है। वो पैसा मैं सीधे बहनों के खातों में भेजता हूं। लेकिन यहां की सरकार ये पक्का घर आपको मिलने नहीं दे रही है। ये अपनी ही कोई फर्जी स्कीम लेकर आई है, ताकि उसमें इनके लोगों को कट-कमीशन मिले।

मोदी ने कहा कि यहां जिस नेता के घर से नोटों के पहाड़ मिले, उसके परिवार के सदस्य को ही इन्होंने (JMM-कांग्रेस ने) टिकट दे दिया। ये आपके घाव पर नमक छिड़कने का काम किया गया है। ये सोचते हैं कि JMM-कांग्रेस कुछ भी करे, कितनी ही लूट मचाएं, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा! मेरे झारखंड के भाई-बहनों को ही इनके इस अहंकार और भ्रम को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि जो भी झोपड़ी में रहता है, ऐसे हर परिवार को भाजपा-NDA सरकार पक्का घर देगी, ये मोदी की गारंटी है। झारखंड में गरीब को पक्का घर भी मिलेगा, उसमें पानी का नल भी मिलेगा और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: देवघर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, झारखंड की पहचान बदलने की हो रही है साजिश

उन्होंने कहा कि मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है। हम हर घर को 75 हजार से 80 हजार रुपये सोलर पैनल लगाने के लिए देंगे। उससे जो बिजली पैदा होगी, उसमें से आपकी बिजली जीरो बिल वाली होगी और जो आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली होगी, तो सरकार आपकी बिजली खरीदेगी। भाजपा सरकार की पहचान है कि हम आपके लिए जीते हैं। हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिनरात काम करते हैं और जो कहते हैं वो करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' शुरू करने की गारंटी दी है। यहां भाजपा-NDA सरकार बनते ही हर महीने हजारों रुपये बहनों के खाते में आना शुरू हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

370 की बिरयानी विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे Pranit More, फैंस का सपोर्ट देखकर हुए भावुक

Bankipur में BJP के गढ़ पर Prashant Kishor की सेंधमारी, जन सुराज पार्टी को मिली निर्णायक बढ़त

Ranji Trophy में धमाल मचाने वाले Akib Nabi की Team India में एंट्री, Jasprit Bumrah का रिप्लेसमेंट!

Iran ने Trump के Hormuz समझौते के दावे को बताया एक और झूठ, कहा- कोई सहमति नहीं