PM Modi China Visit: 7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, हुआ रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात वर्षों के बाद पहली बार शनिवार को चीन पहुंचे, जहां वह महत्वपूर्ण एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां उन्होंने परिवहन, अंतरिक्ष अन्वेषण और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री एक सितंबर तक चीन में रहेंगे और उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। दोनों नेताओं के भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने तथा संबंधों को और सामान्य बनाने के लिए कदमों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है