PM Modi ने नोएडा फिल्म सिटी की प्रगति का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लखनऊ में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में नोएडा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की प्रगति का जायजा लिया। मोदी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम से इतर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन भी किया जिस दौरान नोएडा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना के प्रति उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने लगाया BJP पर विधायक तोड़ने का आरोप

भूटानी इंफ्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष भूटानी ने कहा, पूरी तरह से शुरू होने पर फिल्म सिटी परियोजना में कई और व्यवसायों में रोजगार सृजन का केंद्र बिंदु बनने की क्षमता है। यह (भूमि पूजन समारोह) नोएडा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के डिजाइन का अनावरण करने के लिए एक आदर्श मंच था।” मोदी ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ 2023 के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के लिए लखनऊ में चौथे भूमि पूजन समारोह में पूरे प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14,000 परियोजनाएं शुरू कीं।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश