हाथ में छाता थामे संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद

By अंकित सिंह | Jul 19, 2021

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथों में छाता थामे संसद भवन पहुंचे। संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा हो। कोरोना से जंग हम सबको साथ मिलकर लड़ना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष धारदार सवाल पूछे लेकिन साथ ही साथ सरकार को शांतिपूर्वक माहौल में जवाब देने का भी मौका दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बाहु' (बाहों) में टीका दिया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। COVID के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस पर संसद में सार्थक चर्चा हो। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता