PM Modi To Visit Varanasi | प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचकर 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

By रेनू तिवारी | Aug 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। सेवापुरी के बनौली (कालिकाधाम) में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की गई। इस योजना के तहत, देश भर के 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 21,000 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए।

इसे भी पढ़ें: LIVE | PM Modi In Varanasi: विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद बोले पीएम, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भगवान महादेव को समर्पित

 

कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली में कहा, हम काशी के हर परिवार-जन को प्रणाम करते हैं। इसपर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियां बजाईं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अमेरिकी समर्थन के बावजूद चीन से दोस्ती नहीं तोड़ेगा पाक, रावलपिंडी हेडक्वार्टर में धूमधाम से मना चीनी सेना की 98वीं वर्षगाँठ का समारोह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अलावा कई अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि यह प्रधानमंत्री का वाराणसी का 51वां दौरा है।

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव