8 दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार पहुंच पहे पीएम मोदी, आज सुशील मोदी को देंगे श्रद्धांजलि, पहली बार बीजेपी ऑफिस जाएंगे

By अंकित सिंह | May 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक बार फिर से बिहार पहुंचने वाले हैं। वह आज पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ दिनों के भीतर ही प्रधानमंत्री का यह दो दिवसीय बिहार दौरा हो रहा है। 12 मई को जब प्रधानमंत्री पटना पहुंचे थे तो उस दौरान भी उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 6:00 बजे पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से सीधे वे दिवंगत हुए भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर जाएंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर पटना ट्रैफिक में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलकर प्रधानमंत्री उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'संविधान शासन करने का सबसे बड़ा ग्रंथ', PM Modi का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने समय-समय पर इसका अपमान किया

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है। पीएम मोदी सिवान जिले के गोरिया कोठी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जो महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भाजपा के उम्मीदवार है। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद 25 में को बिहार पहुंचेंगे जहां वे सातवें चरण के लिए पाटलिपुत्र, कराकट और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US