PM Modi Receives Honour| पीएम मोदी को Kuwait में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, कहा दोनों देशों के बीच है ऐतिहासिक संबंध

By रितिका कमठान | Dec 22, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया है। नरेन्द्र मोदी बीते 43 वर्षों में पहले भारतीय नेता हैं जो खाड़ी देश कुवैत की यात्रा पर गए है। इससे पहले वर्ष 1981 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।

कुवैत भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। ये कच्चे तेल का छठा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का 3 प्रतिशत पूरा करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा, "भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंध इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। हमारे मजबूत संबंध ऊर्जा, व्यापार और निवेश तक फैले हुए हैं। हमारे पास जीवंत भारतीय प्रवासी भी हैं जो दोस्ती को और मजबूत कर रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी