पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, पुतिन ने अपने हाथों से पहनाया ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल'

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस के सर्वोच्च ऑवर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है। 

इसे भी पढ़ें: एनर्जी सेक्टर भारत-रूस सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ, पीएम मोदी बोले- जब दुनिया ईंधन की चुनौती का सामना कर रही थी...

मोदी ने यात्रा की अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ एटम पवेलियन का दौरा किया। ऊर्जा भारत और रूस के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ है और हम इस क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने के लिए आशान्वित हैं।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन