PM मोदी ने अब्दुल कलाम को किया याद, बताया शानदार प्रेरक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम को उनके 87वें जन्मदिन पर याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह एक ‘शानदार प्रेरक’ और महान राष्ट्रपति थे।

कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था और उन्होंने साल 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी थी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एक विशिष्ट शिक्षक, एक शानदार प्रेरक, एक अभूतपूर्व वैज्ञानिक और एक महान राष्ट्रपति डा. कलाम प्रत्येक भारतीय के दिल एवं मन में बसते थे। उनकी जयंती पर उनका स्मरण कर रहे हैं।’’

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress