PM मोदी ने अपनी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता को किया रिन्यू, सदस्यता अभियान को लेकर नागरिकों से की खास अपील

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। यह कहते हुए कि भाजपा एक कार्यकर्ता-केंद्रित पार्टी है, पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी सदस्यता नवीनीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से भाजपा के 'सदस्यता 2024 आंदोलन' (सदस्यता 2024 अभियान) में शामिल होने के लिए भी कहा। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या नमो ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। आइए मिलकर एक विकसित भारत बनाएं।

इससे पहले मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा था कि जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है, आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें पनपता नहीं है तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों को हम देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Brunei Visit: क्यों खास है पीएम मोदी की ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा, भारत को इससे क्या होगा फायदा?

प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि भाजपा एक मात्र दल है. जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है। उन्होंने कहा था कि आज भी कुछ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए जूझते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा जेल में होता है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे