पांच दिनों का यूरोप दौरा खत्म कर वापस लौटे पीएम मोदी, COP26 और G-20 की बैठक में हुए थे शामिल

By अंकित सिंह | Nov 03, 2021

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रोम (इटली), वेटिकन सिटी और ग्लासगो (स्कॉटलैंड) की अपनी यात्रा के समापन के बाद देश लौट आए। प्रधानमंत्री 5 दिवसीय यूरोप यात्रा पर थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की राजधानी रोम में आयोजित जी-20 की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वह वेटिकन सिटी पहुंचे जहां उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कॉटलैंड के ग्लासगो भी पहुंचे। COP26 की बैठक में शामिल हुआ इस बैठक में जलवायु परिवर्तन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इससे पहले मोदी ने रविवार को रोम में संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन को ‘फलदायी’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि विश्व नेताओं ने वैश्विक महत्व के अहम मुद्दों जैसे महामारी से लड़ाई, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवोन्मेष पर विस्तृत चर्चा की। नरेंद्र मोदी ने रोम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आदर्श दुनियाभर में लोगों को प्रेरित करते हैं। वहीं भारतीय समुदाय के लोगों ने पियाजा गांधी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मोदी, मोदी' के नारों के साथ स्वागत किया। जिसका वीडियो सामने आया है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक