Kolkata में गरजे PM Modi: बंगाल में 'महाजंगलराज' लाने वालों का Countdown शुरू, चुन-चुनकर होगा हिसाब

By अंकित सिंह | Mar 14, 2026

शनिवार को कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक विकास में बंदरगाह और जल परिवहन दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत की क्षमता दशकों से काफी हद तक अप्रयुक्त रही है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है क्योंकि अंतर्देशीय जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। अपने संबोधन के शुरूआत में उन्होंने कहा कि आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है।

मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो।

उन्होंने कहा कि बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। मोदी ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC... ये लोग एक के बाद एक आते रहे... अपनी जेबें भरते रहे... और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे। TMC सरकार का एक ही एजेंडा है। ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते। इसलिए TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है। 

इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब

मोदी ने कहा कि देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपये देती है। जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है। लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही। उन्होंने कहा कि ये TMC सरकार अपनी स्वार्थी राजनीति की वजह से यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है। देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए। लेकिन बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है।

प्रमुख खबरें

Agra Lucknow Expressway पर कार से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ नीचे गिरी स्लीपर बस, दो बच्चों समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार

Kashmir Heatwave | तप उठी ठंडी कश्मीर की वादियां! भीषण लू और रिकॉर्डतोड़ गर्मी से थमी घाटी की रफ्तार, राहत के लिए स्कूलों में ताले लगाने की नौबत

व्यापार जगत को बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, जानें अपने शहर के नए दाम, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

Van Mahotsav Week 2026: Monsoon में क्यों शुरू होता है भारत का सबसे बड़ा Green Festival? जानिए इसकी खास वजह