PM Modi का Route, जिलेटिन स्टिक और NIA की जांच, Bengaluru में क्या थी बड़ी Security Planning?

By अंकित सिंह | May 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले, रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें जिलेटिन की दो स्टिक थीं। इस जगह की ओर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम रवाना हो चुकी है। यह स्थान उस मार्ग पर स्थित है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को करना था। एनआईए मामले की जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता करेगी। अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम उस स्थान की ओर रवाना हो गई है जहां बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो जिलेटिन स्टिक वाला एक संदिग्ध पैकेट मिला है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था। एनआईए जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता करेगी।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ बरामद की गईं, जिसके बाद सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया और विस्फोटकों के स्रोत की पुलिस जांच शुरू की गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या जिलेटिन छड़ें मिलने के पीछे कोई बड़ी साजिश थी? पुलिस ने बताया कि कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी के पास नियमित सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलीं, जो प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम से जुड़े मार्ग से ज्यादा दूर नहीं है। यह जिलेटिन छड़ें क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान में बरामद हुईं, जिसे प्रधानमंत्री के पहुंचने से कुछ ही समय पहले चलाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: मुरथल ढाबे पर बम ब्लास्ट, मंदिर में भी रखे जाते RDX! दिल्ली को जला डालने की ISI की बड़ी साजिश | ISI Terror Plot

मोदी बेंगलुरु में कनकपुरा रोड पर स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिरकत करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘रविवार सुबह प्रधानमंत्री के आगमन से पहले, जांच के दौरान, मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन छड़ मिलीं। विस्तृत जांच जारी है।’’ प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग एक सप्ताह पहले से ही यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया था। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट जारी कर दिया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा फॉरेंसिक कर्मी विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Navy Commanders Conference, CDS और रक्षा मंत्री करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

Saurabh Bharadwaj पहुंचे Vikaspuri थाना, मंत्री Parvesh Sahib Singh पर केस दर्ज करने की मांग

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान