रामविलास पासवान के निधन पर बोले PM मोदी, देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके निधन से देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा। पासवान का आज 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उनके निधन पर मोदी ने कहा, ‘‘दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं मेरे पास। हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा’’ उन्होंने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी का निधन मेरी निजी क्षति है। मैंने अपना एक दोस्त, बहुमूल्य सहयोगी और एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया है जो हर गरीब इंसान को सम्मान का जीवन सुनिश्चित करने को लेकर बहुत भावुक थे।’’ 

प्रमुख खबरें

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी

Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के लिए जानमोनी दास ने मांगी सार्वजनिक माफी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत