हमारे संबंधों के आयाम विस्तृत एवं प्रगाढ़, वियतनाम के प्रधानमंत्री संग बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के अपने समकक्ष फाम मिन्ह चिन्ह से बातचीत के बाद कहा कि पिछले एक दशक में हमारे संबंधों के आयाम विस्तृत एवं प्रगाढ़ हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में हमने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है। हमने परस्पर सहयोग के सभी पहलुओं पर व्यापक बातचीत की। हमने व्यापक रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नयी कार्य योजना अपनायी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के अपने समकक्ष के साथ बातचीत के बाद कहा कि 30 करोड़ डॉलर की स्वीकृत ऋण सुविधा से वियतनाम की समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें: Giriraj की राहुल गांधी को चुनौती, जातीय पहचान पूछने पर मुकदमा दर्ज करके दिखाएं

यह पहली बार था कि भारत ने किसी मित्र विदेशी देश को पूरी तरह से ऑपरेशनल कार्वेट सौंपा। आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) का एक महत्वपूर्ण देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है। भारत की दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जलक्षेत्र में तेल खोज परियोजनाएँ हैं। भारत और वियतनाम पिछले कुछ वर्षों में साझा हितों की रक्षा के लिए अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता