बर्लिन, कोपेनहेगन और पेरिस की यात्रा से पहले बोले PM मोदी, यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना लक्ष्य

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2022 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए कल 2 मई को रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा जर्मनी , फ़्रांस और डेनमार्क की होगी। यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर जाने से पहले कहा कि मैं अपनी यात्रा के माध्यम से यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहता हूं। बर्लिन की मेरी यात्रा चांसलर स्कोल्ज़ के साथ विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा करने का अवसर होगी, जिनसे मैं पिछले साल G20 में मिला था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह