Budget 2024: PM Modi बोले- बजट में युवा भारत की आकांक्षाओं की झलक, विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

अंतरिम बजट समावेशी और नवोन्वेषी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसमें निरंतरता का भरोसा है। यह विकसित भारत के सभी 4 स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं की झलक है। बजट में दो अहम फैसले किये गये। रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है। 

मोदी ने कहा कि आयकर छूट योजना से मध्यम वर्ग के 1 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट में किसानों के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने का रोडमैप तैयार करता है। उन्होंने कहा कि बजट भाषण अमृत काल के दौरान भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनाने की अपनी यात्रा में मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में हासिल किए गए मील के पत्थर पर प्रकाश डालता है। इन्हीं उपलब्धियों की नींव पर, विकसित भारत की भव्य इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan का वो प्रधानमंत्री जिसने बनाया भारत का बजट, क्या है Poor Man Budget की कहानी

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बेहद प्रभावी और ऐतिहासिक अंतरिम बजट है. इसमें अतीत की उपलब्धियों और भविष्य के लिए एक मजबूत रास्ते का उल्लेख है। हम जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेंगे...करदाताओं की संख्या बढ़ी है। उन्हें सरकार पर भरोसा है कि उनके पैसे का दुरुपयोग नहीं होगा... भारत ने केवल 10 वर्षों में 'फ्रैजाइल 5' से दुनिया की 'टॉप 5' अर्थव्यवस्थाओं तक का सफर तय किया है। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अंतरिम बजट में, आप कोई नया प्रस्ताव नहीं लाते हैं और यह उन खर्चों के लिए संसद की मंजूरी लेने की एक प्रक्रिया है जो आपको अगले कुछ महीनों में करना होगा क्योंकि हम अगले चुनाव में जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter