जिनपिंग ने फोन कर कहा- मुझे अपना गांव घुमा दो...गुजरात यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग के भारत दौरे से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह से जब वो पीएम बने तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें फोन किया उन्हें बधाई दी और भारत का दौरा करने की बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि शी जिनपिंग ने उनसे अपने और मेरे गांव के बीच स्पेशल कनेक्शन की बात की थी। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं प्रधानमंत्री बना तो स्वभाविक है कि दुनिया के लीडर्स एक कंर्टसी कॉल करते हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कॉल आया। शुभकामनाएं वगैरह हुई। फिर उन्होंने खुद से कहा कि मैं भारत आना चाहता हूं। मैंने कहा कि बिल्कुल स्वागत है आपका। आप जरूर आईए। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात जाना चाहता हूं। मैंने कहा कि े तो और अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे गांव वडनगर जाना चाहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: केजरीवाल ने किया साफ, 2 जगह से नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- AAP और BJP के बीच सीधा मुकाबला

बचपन के दोस्तों के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने छोटी उम्र में ही अपना घर, हर रिश्ता छोड़ दिया था। मैं एक भटकते हुए आदमी की तरह अपना जीवन बिता रहा था, सभी से मेरा संपर्क टूट गया था। जब मैं सीएम बना, तो मैंने अपने पुराने सहपाठियों को मुख्यमंत्री आवास में आमंत्रित किया। मेरा इरादा उन्हें यह दिखाना था कि मैं अभी भी वही व्यक्ति हूं जो सालों पहले गांव में उनके साथ रहता था। मैं उन पलों को फिर से जीना चाहता था

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल