Women-led development पर हमारा जोर, PM Modi बोले- कोर्ट से लेकर स्पेस तक, बेटियां नाम कर रही हैं रोशन

By अंकित सिंह | Jun 24, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। मोदी ने कहा कि आज ये परिसर देश के इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना को याद करने का साक्षी बन रहा है। एक ऐसी ऐतिहासिक घटना, जिसने न सिर्फ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि स्वतंत्रता के उद्देश्य को नए मायने दिए। 100 साल पहले श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की वो मुलाकात आज भी उतनी की प्रेरक है, उतनी ही प्रासंगिक है। 100 साल पहले वो मुलाकात, सामाजिक समरसता के लिए, विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्यों के लिए आज भी ऊर्जा के स्रोत की तरह है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हालही में हमने विश्व योग दिवस मनाया। इस बार योग दिवस की थीम थी— एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, यानी एक धरती एक स्वास्थ! इससे पहले भी भारत ने विश्व कल्याण के लिए एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य जैसे पहल की है। आज भारत सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड जैसे ग्लोबल मूवमेंट को लीड कर रहा है। 2023 में जब भारत ने G20 समिट को लीड किया ​था, तब थीम रखा था— एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। हमारे इन प्रयासों में वसुधैव कुटुंबकम की धारणा जुड़ी हुई है।

इसे भी पढ़ें: बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, ईरान में फंसाने चले थे ट्रंप, रूस के साथ मिलकर पलट दी पूरी बाजी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री नारायण गुरु ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी जो भेदभाव से मुक्त हो! मुझे संतोष है कि आज देश सैचुरेशन अप्रोच पर चलते हुए भेदभाव की हर गुंजाइश को खत्म कर रहा है। श्री नारायण गुरु ने हमेशा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया था। ​हमारी सरकार भी महिलाओं के नेतृत्व में विकास के साथ आगे बढ़ रही है। हमारे देश में आजादी के इतने वर्षों बाद भी ऐसे कई क्षेत्र ​थे, जिनमें महिलाओं की एंट्री ही बैन थी। हमने इन प्रतिबंधों को हटाया। नए नए क्षेत्रों में महिलाओं को अधिकार मिले। आज कोर्ट से लेकर स्पेस तक, बेटियां नाम रोशन कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी